Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: अमरवाड़ा,गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी देने वाले सचिव के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश,सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Dec 20, 2020

हर्रईअमरवाड़ा क्षेत्र में एक सचिव द्वारा साप्ताहिक अखबार के पत्रकार को बेतरतीब तरीके से गाली गलौज और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ समस्त पत्रकारों ने मिलकर तहसील स्तर के संबंधित सभी अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही और निलंबन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे के आसपास किसी पंचायत कार्य को लेकर सिंगोड़ी के पत्रकार राकेश चांदबंसी ने अमरवाड़ा जनपद पंचायत के राफा ग्राम पंचायत सचिव संजय सूर्यवंशी को फोन किया परंतु किसी कारणवश फोन किसी ने नहीं उठाया जबकि कुछ देर बाद ही रिटर्न फोन आने के बाद पत्रकार द्वारा जानकारी मानी गई तो बेतरतीब तरीके से नशे में धुत सचिव संजय सूर्यवंशी ने अपशब्द,गाली गलौज सहित रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी तक दे डाली। जिसको लेकर सिंगोड़ी अंतर्गत पत्रकार राकेश चांदबंसी ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई तो वही समस्त पत्रकार संगठनों को मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपकर निलंबन सहित कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर अमरवाड़ा प्रेस क्लब श्रमजीवी पत्रकार संघ और मध्य प्रदेश मीडिया संघ के समस्त पत्रकार मौजूद रहे। वही इस मामले को लेकर सोमवार को भी जिला स्तर पर ज्ञापन देने की समस्त संगठनों ने बात कही।

सचिव को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण

बताया जा रहा है कि राफा पंचायत सचिव संजय सूर्यवंशी को कांग्रेस द्वारा राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। एक तरफ समस्त पत्रकारों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है और जगह-जगह तहसील स्तर पर ज्ञापन भी दिए गए हैं तो वहीं एक तरफ राजनीति से कुछ नेताओं के फोन लगातार पत्रकार राकेश चांदबंसी के पास आ रहे हैं और ज्ञापन ना देने और f.i.r. न करने की बात कर रहे हैं बरहाल इसको लेकर पत्रकार को लगातार धमकियां भी दी जा रही है।

सचिव पहली भी रहा विवादों में

सचिव संजय सूर्यवंशी लगातार विवादों में रहे हैं यहां तक की थाने में पहले से ही अन्य मामलों में मामला दर्ज है,जबकि एक मामला तो 302 के तहत भी थाने में दर्ज हुआ था। इससे पूर्व भी पंचायत कार्यों को लेकर इन पर कार्रवाई हो चुकी है परंतु हठधर्मिता और जिले की मौन कार्यवाही को लेकर इन पर कोई डर नहीं है जिसका यह भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें