Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Oct 18, 2022
अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही। थाना मुंगेली द्वारा द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी अभिषेक रूपवानी को किया गया गिरफ्तार। थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 587/22 धारा 286 भादवि एवं विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9(ख 1 ख)के तहत अपराध पंजीबद्ध। दीवाली त्यौहार के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहण करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना मुंगेली को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि शिवाजी वार्ड सिंधी कॉलोनी निवासी अभिषेक रूपवानी अपने शंकर वार्ड के किराये के मकान में अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण कर रहा है, कि सूचना पर थाना सिटीकोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित फटाका जिसमें 03 नम्बर टॉप टाईगर बम 150 पैकेट, मदर्स शॉट 201 पैकेट, मैजिक फूलझड़ी 30 पैकेट, चुनमुन अनार 15 पैकेट, फूलझड़ी 25 पैकेट, चकरी 20 पैकेट, स्पाईडरमेन फटाका20 पैकेट, पॉप-पॉप (धरपटक), मदर मिर्ची फटाका 20 पैकेट, रॉकेट 04 पैकेट, कुल कीमती 33650/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थान मुंगेली में अपराध क्रमांक 587/22 धारा 286 भादवि एवं विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9(ख 1 ख)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विवेचना एवं रेड कार्यवाही में सिटी कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें