Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: अवैध रूप से भण्डारित 4 लाख 11 हजार रूपये की 540 बोरी धान जप्त

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
अवैध रूप से भण्डारित 4 लाख 11 हजार रूपये की 540 बोरी धान जप्त धान का उपार्जन 28 नवम्बर से शुरू होगा। अवैध तरीके से धान उपार्जन का प्रयास करते हुए त्योथर तहसील के ग्राम गाडरपूर्वा में मानिकलाल केवट और कृष्ण कुमार केवट के घर धान भण्डारण की सूचना कलेक्टर मनोज पुष्प को उनके मोबाइल नंबर पर दी गयी। कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। मौके पर पहुंचकर तहसीलदार त्योंथर ओपी सोनी एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पंकज वोर्से ने चौकी प्रभारी सोनौरी के साथ कुल 540 बोरी धान जप्त की। इसकी कुल कीमत 4 लाख 11 हजार 884 रूपये है। यह धान प्लास्टिक की बोरियों में हाथ से सिलकर रखी हुई थी। धान के संबंध में जप्त किसानों से उपार्जन के पंजीयन ऋण पुस्तिका एवं धान बोने के संबंध में रिकार्ड मांगे गये तो दोनों व्यक्ति कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। मानिकलाल केवट और कृष्ण कुमार केवट के घर से प्रथम दृष्टया उत्तरप्रदेश से लाकर अवैध रूप से सोनौरी खरीदी केन्द्र में उपार्जित करने का प्रयास पाया गया। प्रशासन की टीम ने कुल 216 Ïक्वटल 60 किलो ग्राम धान जप्त कर सहकारी समिति प्रबंधक सोनौरी को सौंपी है। प्रकरण में प्रकरण का प्रतिवेदन कलेक्टर श्री पुष्प को सौंपा गया है जिसके अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें