Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: "आपरेशन मुस्कान’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की सफलता, चौकी सालेचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत अपृहत 17 वर्षीय अपृहत नाबालिग बालिका को 48 घंटे में दस्तयाव कर अपहरणकर्ता किया गया गिरफ्तार।

Aditi News Team

Tue, May 16, 2023
‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की सफलता, चौकी सालेचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत अपृहत 17 वर्षीय अपृहत नाबालिग बालिका को 48 घंटे में दस्तयाव कर अपहरणकर्ता किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला अंतर्गत अपृहत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरण में पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। *चौकी सालेचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत अपृहत हुयी 17 वर्षीय बालिका को 48 घंटे के अंदर किया गया दस्तयाव :-* प्रार्थी द्वारा चौकी सालेचौका, थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए कही चली गयी है। आसपास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गयी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को संभवतः कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 432/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग अपृहता की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त अपृहता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त अपृहता वर्तमान में ग्राम पिढवानी थाना सांईखेडा में है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम पिठवानी पहुचकर गहनता से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अपृहता को दिनांक 14/05/23 को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी। अपर्हत्ता के कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनो ग्राम पिठवानी, थाना सांईखेडा निवासी द्वारा उसे शादी का बोल कर अपने साथ ले जाना बताया जो प्रकरण मे धारा 366 ताहि का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय से वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल निरूध्द किया गया। अपर्हत्ता बालिका को दिनांक 14/05/2023 के 12/20 बजे दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। *नाबालिग अपहृता को दस्तयाव करने वाली पुलिस टीम को किया जावेगा पुरूष्कृत :-* चौकी सालेचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग अपृहता की तलाश/दस्तयाव में थाना प्रभारी, निरीक्षक राजपाल बघेल, चौकी प्रभारी सालीचौका उनि अभिषेक पटैल, उनि वर्षा धाकड, प्र. आर, अनिल उइके, आरक्षक सुधांशु त्रिपाठी, आरक्षक हरिशंकर पटवा, सैनिक राजेश कौरव, सैनिक शीतलपुरी की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूष्कार से पुष्ष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें