Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: इंदौर,प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जप्त किये गये

Aditi News Team

Mon, Jan 4, 2021

इंदौर । जिले में मिलावट के विरुद्ध एवं नकली दवाइयों के विरुद्ध कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कल दो जनवरी को कनाड़िया रोड़ से कनाड़िया पुलिस थाना इंदौर एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जप्त किये गये। ज्ञात हो कि ऑक्सिटॉसिन का उपयोग पशुओं में अवैध रूप से दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है।  अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी महेश शर्मा से 500 बोटल इंजेक्शन के जप्त किये गए। प्रकरण में अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला इंदौर से कस्टडी आर्डर लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उक्त दवाई के नमूने जांच हेतु सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी कलकत्ता भेजे जाएंगे। केंद्रीय प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें