Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: इंदौर,सुनसान इलाकों में राह चलते महिलाओं से मोबाइल फोन छीनने वाले दो बदमाश इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Jul 8, 2022
इंदौर। शहर चोरी/नकबजनी, मोबाइल चोरी/लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन घटनाओं में संलिप्त सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया ने इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन -2 श्री संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री राजेश व्यास व प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्‍व में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजय नगर ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को पकड़ा हैं। पांच जुलाई को विजय नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि शहीद पार्क के पीछे खाली मैदान में कुछ लोग चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय नगर रवींद्र सिंह गुर्जर एवं टीम ने मुखबिर के बताए स्‍थान से ने रोहित उर्फ बाबू पिता राधेश्याम (19) निवासी खजराना एवं एक विधि विरुद्ध बालक उम्र 17 वर्ष को पकड़ा। मौके से इनके साथी मन्नू वर्मा निवासी निरंजनपुर तथा रविंद्र उर्फ जादू निवासी लसूडिया फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चाकू, पेचकस, सात मोबाइल फोन और अन्य औजार मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया है। पूछताछ में रोहित और उसके अपचारी साथी ने बताया कि वे लोग सुनसान रास्ते पर पैदल जाने वाली महिलाओं के हाथ से मोबाइल फोन छीन लेते थे। इसके अलावा चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे। वे अपने दोस्तों की गाड़ी मांग कर लाते तथा गाड़ी की नंबर प्लेट निकाल कर फर्जी नंबर लगाकर वारदात को अंजाम देते थे।

Tags :

जरूरी खबरें