Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

नि:शुल्क जेईई कोचिंग से शासकीय विद्यालयों के 83 बच्चों ने पाई सफलता

मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

गुणवत्ताहीन निर्माण, वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही की उठी मांग

: उदयपुर, नुपूर् शर्मा के समर्थन करने पर दुकानदार  कन्हैया कुमार का गला काटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

Aditi News Team

Tue, Jun 28, 2022
कन्हैयालाल की दुकान में  आरोपी कपड़े का नाप देने के बहाने घुसे थे,आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया,कन्हैयालाल की हत्या के बाद से उदयपुर में भारी तनाव राजस्थान। उदयपुर शहर में कन्हैयालाल की नुपूर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने के कारण मंगलवार को हत्या कर दी गई कन्हैयालाल नाम के शख्स उदयपुर में भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान चलाते थे। दोपहर करीब 2:30 बजे रियाज अख्तारी और गौस मोहम्मद नाम के आरोपी तलवार और चाकू लेकर उनकी दुकान में आए, और दिनदहाड़े उनका गला काटकर उन्हें मार डाला। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन किया है। कन्हैयालाल की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरिपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर कन्हैयालाल की दुकान में नाप देने के बहाने घुसे थे, और उन्होंने बकायदा पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। कुछ लोग चाकू और तलवार लेकर दुकान में घुस जाते हैं, और पहले नाप देते हैं। कुछ ही देर बाद दुकानदार कन्हैयालाल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार देते हैं। हत्या के बाद आरोपियो ने ‘सिर तन से जुदा’ के नारे भी लगाए। कन्हैयालाल की हत्या के एक आरोपी का नाम रियाद बताया जा रहा है। पुलिस ने रियाज और गौस, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है। घटना के बाद उदयपुर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद शहर में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है, और 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आरोपियों ने वारदात की वीडियो भी बनाई कन्हैयालाल उदयपुर के धानमंडी के भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नुपूर शर्मा के पक्ष में पोस्ट किया था, जिसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। आज दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक पर रियाद नाम का युवक अपने एक साथी के साथ दुकान में पहुंचा, और कपड़े की नाप का बहाना बनाया। कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक दोनों लड़कों ने उनपर तलवार और चाकू से हमला करके उनका गला काट डाला। साथ ही उन्होंने इस खौफनाक वारदात की वीडियो भी बनाई।

Tags :

जरूरी खबरें