Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: "ऑपरेशन शिकंजा’’ कुख्यात सटोरिये आदित्य गड़रिया के सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर,आदित्य गड़रिया सहित सट्टा लिखने एवं लिखाने वाले 15 सटोरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया,नगद 24 हजार 380 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त

Aditi News Team

Tue, May 16, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ कुख्यात सटोरिये आदित्य गड़रिया के सट्टे के अड्डे पर दबिश एस.एस.पी. श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को संगठित जुआ-सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के दिये गये हैं निर्देश  कुख्यात सटोरिये आदित्य गड़रिया सहित सट्टा लिखने एवं लिखाने वाले 15 सटोरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया  नगद 24 हजार 380 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक केैंट/नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, थाना कैंट में पदस्थ उप निरीक्षक गनपत मस्कोले तथा ग्वारीघाट में पदस्थ उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल द्वारा आदित्य गड़रिया के सट्टे के अड्डे पर दबिश देते हुये सटोरिये आदित्य गड़रिया सहित सट्टा लिखने एवं लिखाने वाले 15 सटोरियों को पकड़ते हुये 24 हजार 380 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त किये गये है।   आज दिनॉक 16-5-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वारीघाट नर्मदा नगर मे सैंट एलायसिस स्कूल के पीछे बल्लू गडरिया की डेरी के पास आदित्य गड़रिया कुछ लोगों के साथ मिलकर सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान, चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, थाना कैंट में पदस्थ उप निरीक्षक गनपत मस्कोले तथा ग्वारीघाट में पदस्थ उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल द्वारा हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहॉ कुछ लोग सट्टा लिखते दिखे तथा सट्टा लगाने वालों की भीड़ लगी हुई थी, पुलिस को देखकर भगदड मच गयी, घेराबंदी कर सट्टा लिख रहे आदित्य गडरिया निवासी पोलीपाथर, ग्वारीघाट एवं सट्टा लिखा रहे चंदन रजक निवासी संत नगर ग्वारीघाट, जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी शिवा नगर गोरखपुर, पूरन लाल यादव निवासी दुर्गा नगर ग्वारीघाट, रोहित पासी निवासी इंद्रा नगर गुप्तेश्वर, अमर पटेल निवासी सुंदर विहार कालोनी गोरखपुर, जितेन्द अहिरवार निवासी चौधरी मोहल्ला ग्वारीघाट, धर्मेन्द्र झा निवासी नर्मदा नगर ग्वारीघाट, संतोष ठाकुर निवासी लाल कुआ पोलीपाथर, नीरज शर्मा निवासी पगलानंद आश्रम के पीछे ग्वारीघाट, सुमित सोनी निवासी नर्मदा नगर ग्वारीघाट, मनोज ठाकुर निवासी पटेल मोहल्ला ग्वारीघाट, सुशील गुप्ता निवासी पीपी कालोनी ग्वारीघाट, बसंत लाल बेन निवासी माण्डवा शिवाजी नगर गोरखपुर, अजय विश्वकर्मा निवासी साई नगर काली मंदिर के पास गोरखपुर को पकड़ा गया, कब्जे से नगद 24 हजार 380 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सट्ोरियों के विरूद्ध थाना ग्वारीघाट में धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें