Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: कांकेर पुलिस

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022
थाना सिकसोड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम कड़में जंगल पहाड़ में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 02 नक्सली ईनाम 08-08 लाख के मृत श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री बालाजी राव.(भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन, श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 30.10.2022 को ग्राम कड़में के पास परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर श्री अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़, श्री प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर के पर्वेक्षण में दिनांक 30.10.2022 को रात्रि डीआरजी टीम एवं 81 वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम को एरिया डॉमिनेशन/एम्बुश ऑप्स प्लान पर थाना सिकसोड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम कड़में, कठोरी, नवगेल, आलकन्हार की ओर रवाना किया गया था। दिनांक 31.10.2022 के प्रातः लगभग 03ः00 बजे एरिया डॉमिनेशन/एम्बुश ऑप्स प्लान के दौरान थाना सिकसोड़ से लगभग 20 किमी दूर ग्राम कड़में जंगल पहाड़ में घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये, बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 02 माओवादियों का शव, 315 बोर रायफल, 08 एम.एम.पिस्टल, वाकीटॉकी सेट, पिठ्ठु, दवाईयां एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। मृत माओवादियों की शिनाख्त (01) परतापुर एरिया कमेटी सचिव/डीव्हीसी दर्शन पद्दा उम्र 32 वर्ष, साकिन आमाकल ओरछा ब्लाक जिला नारायणपुर,(02) उत्तर ब्यूरो एक्शन/रेकी टीम कमाण्डर जागेश सलाम उम्र 23 वर्ष निवासी हिरणपाल थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर के रूप में की गई है। उक्त माओवादिकयों पर शासन द्वारा 08-08 लाख का ईनाम घोषित है। क्षेत्र में डीआरजी/बीएसएफ बलों का लगातार सर्च अभियान जारी है। पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आजगनी जैसे कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। विगत दिनों मेटाबोदली माइंस में वाहनों की आगजनी एवं ग्राम चारगांव में 01 ग्रामीण की गोली मारकर हत्या करने की घटना में भी मृत नक्सलियों की संलिप्तता के संबंध में तस्दीक की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा अभियान में शामिल अधिकारी/जवानों का हौसला अफजाई करते हुये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। बरामद नक्सली समाग्री की सूची 01. 315 बोर रायफल - 01 नग। 02. 08 एम.एम.पिस्टल - 01 नग। 03. 08 एम.एम. पिस्टल जिंदा राउंड - 02 नग। 04. 315 बोर रायफल जिंदा राउंड -01 नग। 05.08 एम.एम. पिस्टल का खाली खोखा - 01 नग। 06. वाकीटॉकी सेट -01 नग। 07. पिटठु -03 नग। 08. नक्सल वर्दी -04 नग। 09. नगदी रकम -57770 रूपये। 10. दवाईयां एवं अन्य नक्सल सामग्री।

Tags :

जरूरी खबरें