Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: कानपुर,पीयूष जैन को जीएसटी इंटेलीजेंट के डीजी ने कानपुर से किया गिरफ्तार, छापेमारी में करोड़ों नोटो के भंडार व सोने,चांदी की सिल्ली मिल रही, यूपी की सबसे बड़ी रेड अभी जारी,,

Aditi News Team

Mon, Dec 27, 2021

कानपुर में त्रिमूर्ति प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पीयूष जैन को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई डीजीजीआई की टीम की ओर से कानपुर और कन्नौज स्थित घर से 260 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना-चांदी मिलने के बाद की गई है। पीयूष जैन के दोनों बेटे फिलहाल टीम की हिरासत में हैं। हालांकि अभी इत्र कारोबारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इंटेलिजेंस की टीम का पीयूष जैन के घर में तलाशी अभियान चल रहा है।  सूत्रों के मुताबिक पीयूष जैन के घर में अभी और कैश और सोना-चांदी छिपा हो सकता है। इत्र कारोबारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश और सोना मिला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने शुक्रवार को कानपुर में व्यवसायी पीयूष जैन के आवास पर कर छापेमारी में करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की थी। इसके बाद टीम ने पीयूष जैन के कन्नौज के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू की तो घरों से नोटों की बंडल निकले शुरू हो गए। इसके बाद डीजीजीआई की टीम कानपुर स्थित मकान पर पहुंच गई। यहां टीम ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो अलमारियों में नोटों के बंडल भरे मिले। टीम को नोट गिनने के लिए पांच मशीने भी मंगानी पड़ीं। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि इस बारे में डीजीजीआई के लोकल अधिकारियों को भी कुछ नहीं बताया गया था।

सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद की टीम ने लोकल के दो अफसरों से बात की थी। उन्हें बताया गया कि एक ऑपरेशन होना है। इसके लिए बिग बजार चलना है। कानपुर में कई बिग बाजार हैं? कहां पहुंचना है? यह पूछने पर पूछा गया कि कहां-कहां बिग बाजार हैं? जब स्थानीय अधिकारियों ने रावतपुर और परेड के बिग बाजार का नाम लिया तो मना कर दिया गया। दक्षिण कानपुर के बिग बाजार का नाम लेने पर वहीं बुला लिया गया। अधिकारी पहुंचे तो अहमदाबाद की टीम ने उन्हें सीलबंद लिफाफा दिया था। कार में बैठने के बाद लिफाफे खोले गए। उसमें कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बाद टीम ने इत्र कारोबारी के घर पर छापा मारा। छापेमारी तीन दिनन से लगातार जारी है। 

Tags :

जरूरी खबरें