Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवारा,अवैध धारदार हथियारों के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Aditi News Team

Wed, Jun 30, 2021

गाडरवारा। पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, वदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा कार्यवाही।
अवैध धारदार हथियारों के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु एवं गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।

मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी थी सूचना:-
थाना गाडरवारा अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी शरद चैारसिया आ. नारायण चैरसिया उम्र 26 साल नाम का व्यक्ति पटैल गाडरवारा में घातक धारदार हथियार रखे हुए है एवं किसी घटना को अंजाम दे सकते है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सउनि संतोष राजपूत एवं आरक्षक राजेन्द्र द्वार आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
इसी प्रकार मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी विकास उर्फ विक्की श्रीवास्तव पिता श्रीराम श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी सुभाष वार्ड गाडरवारा चीचली तिराहा के पास संदेहास्पद स्थिति में घूम रहा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर उनि अभिषेक जैन आरक्षक बालकिशन एवं आरक्षक हेमंत द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया गया आरोपी को भागता देख पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली के साथ घेरावंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पेंट के जेब में छिपा हुआ धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर की गयी है कार्यवाही:-
आरोपी शरद चैारसिया आ. नारायण चैरसिया उम्र 26 साल निवासी व्यक्ति पटैल गाडरवारा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 503/2021 धार 25 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है इसी प्रकार आरोपी विकास उर्फ विक्की श्रीवास्तव पिता श्रीराम श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी सुभाष वार्ड गाडरवारा अपराध क्रमांक 501/2021 धार 25 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें