Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

आदि शंकराचार्यजी के 2533वीं पावन जयंती पर्व पर वाराणसी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में भक्तों द्वारा

नि:शुल्क जेईई कोचिंग से शासकीय विद्यालयों के 83 बच्चों ने पाई सफलता

मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

: गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, 90 हजार कीमत की 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Sep 20, 2022
पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, 90 हजार कीमत की 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्त में गाडरवारा ।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी गाडरवारा अजीत पटेल के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर:- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध स्मैक लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है। सूचना के आधार पर अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 17/09/2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि चीचली रेलवे फाटक के पास गाडरवारा मे अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया आरोपी को गिरफ्त में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी हरेंद्र पिता वीरेंद्र लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टिमरावन थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 90,000 रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:- अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी हरेंद्र पिता वीरेंद्र लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टिमरावन थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 832/22 धारा 8, 21 (बी) एन.डी.पी.एस, एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका:- अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक हरिराम मानकर,उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, वरिष्ठ आरक्षक 483 राजेंद्र पटेल, वरिष्ठ आरक्षक 252 अनुराग दुबे, आरक्षक 586 दिनेश पटेल, आरक्षक 651 दीपक राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें