Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, May 24, 2022
गाडरवारा। दिनांक 07-08 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा गाडरवारा थाना क्षेत्र की दुकान शिव एंड कंपनी गाडरवारा एवं दीप होजरी एवं दीप एप्रल गाडरवारा में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दी गई थी । जो प्रार्थी श्रीकांत राठी एवं प्रीतम जेठवानी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में क्रमशः अपराध क्रमांक 421/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान एवं 422/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना की सीसीटीवी फुटेज का लगातार अवलोकन कर आसपास के थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती जिलों में सीसीटीवी फुटेज को भेज कर जानकारी प्राप्त की गई जो थाना देवरी जिला सागर एवं बरघाट जिला सिवनी में भी समान कार्यप्रणाली की वारदात अंजाम दी गई थी जो गाडरवारा पुलिस द्वारा घटनास्थल का विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाकर एवं साइबर सेल नरसिंहपुर द्वारा घटना समय की सीडीआर एनालिसिस कर वारदात को अंजाम देने वाले संजय उर्फ शेरा चौरसिया पिता सुदामा प्रसाद चौरसिया उम्र 38 वर्ष निवासी मोहंद्रा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर शिव एंड कंपनी से चोरी गई 40500 रुपए एवं दीप होजरी से चोरी गई 8300 रुपए की राशि जो उक्त आरोपी द्वारा चोरी कर बैंक खाता में जमा की गई थी जो बरामद कर जप्त की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल,उपनिरीक्षक अभिषेक जैन,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,राजेंद्र पटेल, ऐश्वर्य वेंकट एवं नरसिंहपुर साइबर सेल में पदस्थ अभिषेक सूर्यवंशी एवं कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें