Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

: गाडरवारा पुलिस ने सरेआम कट्टा दिखाकर गुंडागर्दी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Sep 2, 2021

गाडरवारा । दिनाँक 01/09/2021 को प्रार्थी जगदीश पिता मोतीलाल जाटव उम्र 45 वर्ष नि.खैरी कामती थाना गाडरवारा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराया कि यह शाम करीब 06/00 बजे राजपूत ट्रेक्टर एजेन्सी के पास कामती रोड गाडरवारा में पीछे से आ रही बुलेरो वाहन क्र. MP 38 CA 3439 में बैठे बदमाशों/आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर कट्टा दिखाकर नाम पूछा प्रार्थी के नाम बताने पर बदमाशों/आरोपियों द्वारा जातिगत अपमानित किया गया एवं शराब के लिये पैसे माँग कर हॉकी से मारपीट की गई । प्रार्थी जगदीश जाटव की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अपराध क्रमाँक 752/2021 धारा-341,327,294,323,506,34 ता.हि., 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va), 3(2)(v)sc st act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
                      अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती थी । अपराध की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा आरोपीगण की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी गाडरवारा श्री ओ.पी.त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोपीगण को
तत्काल गिरफ्त में लेने के निर्देश दिए गए ।
 
मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर आरोपीगण तक पहुची थाना गाडरवारा पुलिस:-
 
                     पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपीगण की पतासाजी हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है इसी क्रम मे को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि हाईवे रोड पर ढाबे के पास एक सफेद रंग की MP 38 CA 3439 की बुलेरो गाड़ी खड़ी है । प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना गाडरवारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान की घेराबंदी कर पकडने में सफलता प्राप्त हुयी । पकडे गये आरोपियों से बारीकी से पूछताछ पर उन्होने अपना नाम 1.आदित्य पिता शिवराज कौरव उम्र 21 वर्ष निवासी सिलारी,2.सुमित उर्फ छोटू पिता दयानंद उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ब्रम्हानगर उदयपुरा,3.दुर्गेश पिता कैलाश राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी बोहरास उदयपुरा,4.आनंद पिता रामकुमार कौरव उम्र 21 वर्ष निवासी सिलारी,5.राजा उर्फ सुरेश पिता कलीराम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी सिलवानी रोड उदयपुरा,6.अनीष उर्फ सौरभ पिता विजय राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी बोहरास रोड उदयपुरा होना बताया गया । उक्त आरोपीगणों से तकनीकी ढंग से प्रश्नोत्तर के साथ पूछताछ की गई । जो मेमोरेन्डम के आधार पर आरोपीगण द्वारा घटना की ताईत करते हुये घटना में प्रयुक्त बुलेरो वाहन क्र. MP 38 CA 3439 , एक 315 बोर कट्टा मय एक जिंदा कारसूत तथा हॉकी जप्त कर आरोपीगणों को कर माननीय न्यायालय में बापर्दा पेश किया गया ।
 
12 घंटों के अंदर प्रकरण के आरोपीगण की गिरफ्तारी करने में इनकी रही मुख्य भूमिका :-

                     सरेआम कट्टा दिखाकर गुंडागर्दी करने एवं जातिगत अपमानित कर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार करने में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा श्री ओ.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी गाडरवारा श्री राजपाल बघेल,उनि अभिषेक जैन,सउनि संतोष सिंह राजपूत,आर.33 भास्कर,आर.586 दिनेश,आर.651 दीपक,आर.247 जितेन्द्र,आर.252 अनुराग की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें