Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गुना, सायबर सेल ने ठगे गए लगभग साढ़े तीन लाख वापस कराए

Aditi News Team

Sat, Oct 8, 2022
सायबर सेल गुना ने ठगे गए लगभग साढ़े तीन लाख वापस कराए गुना। सायबर ठगों द्वारा आये दिन लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने झांसे में लेकर उनके साथ ऑनलाईन धोखाधडी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिले में ऑनलाईन ठगी के मामलों को पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्‍तव द्वारा संवेदनशीलता से लेते हुये सायबर ठगों के झांसे में आकर उनकी धोखाधडी के शिकार हुये जिले के कई लोगों के पैसों को सायबर ठगों के बैंक खातों से फरियादियों के बैंक खातों में वापस कराया जा रहा हैं। गुना पुलिस द्वारा अभी तक सायबर ठगों से लगभग दस लाख रूपये की राशि फरियादियों कें बैंक खातों में वापस कराई जा चुकी है। जिले में सायबर ठगों की धोखाधडी के शिकार लोगों के लिये गुना पुलिस की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 7587644935 भी जारी किया गया है, जिस पर अपने साथ हुई ऑनलाईन धोखाधडी की तत्‍काल जानकारी दी जा सकती है। गुना पुलिस ने सायबर ठगी के मामलों में की जा रही कार्यवाहियों में 21 मार्च 2022 को फरियादी मलखान पुत्र श्री रज्‍जूलाल सेन निवासी रेलवे कॉलोनी रूठियाई के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा धोखाधडी पूर्वक एक लाख 57 हजार रूपये का फ्रॉड किया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें