Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: ग्वालियर, घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के लिये जिला प्रशासन की विशेष मुहिम  एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में गई टीम के द्वारा दो प्रतिष्ठानों से 66 सिलेण्डर जब्त 

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के लिये जिला प्रशासन की विशेष मुहिम एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में गई टीम के द्वारा दो प्रतिष्ठानों से 66 सिलेण्डर जब्त संबंधित फर्मों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज ग्वालियर । घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण एवं दुरूपयोग को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई कराई जा रही है। इस कड़ी में एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में गई टीम ने हजीरा स्थित दो प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर 66 सिलेण्डर जब्त किए हैं। इनमें घरेलू गैस के 58 और व्यवसायिक गैस के 8 सिलेण्डर शामिल हैं। इन दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री भीम सिंह तोमर ने बताया कि हजीरा में पटेल स्कूल के पास स्थित संजय राजपूत की दुकान से 35 घरेलू सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इसी तरह रसूलाबाद हजीरा स्थित उदय सिंह राजपूत की दुकान से 27 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर जब्त हुए हैं। साथ ही रीफिलिंग का सामान भी जब्त किया गया है। एसडीएम श्री तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई के लिये निकली टीम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवि भदौरिया, जिला प्रशासन एवं खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल थे।  

Tags :

जरूरी खबरें