Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: ग्वालियर पुलिस ने गुम हुए 102 मोबाइल फोन खोजे

Aditi News Team

Fri, Apr 1, 2022
ग्‍वालियर। मध्‍यप्रदेश पुलिस का सायबर सेल ऑन लाइन ठगी पर अंकुश लगाने के सा‍थ-साथ चोरी गए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन इत्‍यादि इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस को बरामद करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस क्रम में ग्‍वालियर पुलिस ने गुम हुए 102 मोबाइल फोन खोज निकाले हैं। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इन आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए सायबर सेल की टीम ने विगत दो माह में गुम हुए मोबाईलों को सर्च कर 102 मोबाइलों को खोज निकाला है। लगभग 18 लाख रूपये कीमत के ये मोबाइल फोन पुलिस ने संबंधित लोगों को कार्यालय बुलाकर सुपुर्द भी कर दिए हैं। जिन लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले हैं वो सभी बहुत खुश हैं और मध्‍यप्रदेश पुलिस की सराहना कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें