Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: छिंदवाड़ा,लोकायुक्त की टीम ने जुन्नारदेव के मेडिकल ऑफिसर को 10000 रू.की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Aditi News Team

Mon, Jan 31, 2022

छिंदवाड़ा।आज दिनांक 31/01/2022 को प्रार्थी सोहन श्रीवास्तव निवासी चौरई जिला छिंदवाड़ा की शिकायत पर से लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर  आर.आर. सिंह को 10000 की रिश्वत लेते हुए बीएमओ कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा गया आवेदक से उसके वाहन के 1,20,000 रुपए के  बिल पास करने के एवज में ₹15000 की रिश्वत मांगी गई थी । आज दिनांक को ₹10000 रुपए लेकर आरोपी के द्वारा अपने कार्यालय बुलाया गया था। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े,निरीक्षक स्वप्निल दास, भूपेंद्र दीवान,आरक्षक गोविंद राजपूत , विजय बिष्ट , अमित मंडल चालक राकेश विश्वकर्मा शामिल थे ।

Tags :

जरूरी खबरें