Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: जबलपुर,अधारताल पुलिस की कार्यवाही, अपराध करने की नियत से पिस्टल एवं कट्टा खोंसकर खड़े दो आरोपी युवक गिरफ्तार , देशी एक पिस्टल एवं एक कट्टा जप्त

Aditi News Team

Fri, Sep 2, 2022
अधारताल पुलिस की कार्यवाही, अपराध करने की नियत से पिस्टल एवं कट्टा खोंसकर खड़े दो आरोपी युवक गिरफ्तार , देशी एक पिस्टल एवं एक कट्टा जप्त जबलपुर। थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनंाक 2-9-22 की दोपहर मेें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल चौधरी एंव अरूणव यादव उर्फ जय नाम के युवक दाउ मैरिज गार्डन के पास कोई अपराध करने की नीयत से अवैध हथियार रखे हुये खडे हैं सूचना पर दाउ मैरिज गार्डन के पास दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा दोनों ने अपने नाम अरूणव उर्फ जय यादव उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वकर्मा बसबाडी के पीछे अधारताल एवं राहुल चौधरी उर्फ छोटे सरकार उम्र 20 वर्ष निवासी महगवां परियट थाना पनागर बताये, मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर राहुल चौधरी अपने कमर में देशी 1 कट्टा एवं अरूणव उर्फ जय यादव अपनी कमर में 1 पिस्टल खोंसे मिला , दोनों आरोपियों से कट्टा एवं पिस्टल जप्त करते हुये दोनों आरोपियोें के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त कट्टा एवं पिस्टल कहां से प्राप्त किया के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक महेन्द्र जयसवाल, उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, प्रधान आरक्षक मोहन, रिजवान हैदर, आरक्षक विमल, इंद्रजीत, पंकज एवं पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें