Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: जबलपुर,अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर.

Aditi News Team

Mon, Aug 29, 2022
अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर. जबलपुर।जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के सहयोग से आज आधारताल तहसील के अंतर्गत कठौन्दा में बिना अनुमति विकसित जा रही कॉलोनी में चल रहे निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई । कॉलोनी का निर्माण खसरा नम्बर 180/1 की करीब 2 एकड़ वर्गफुट निजी भूमि पर पारस परिसर के नाम से किया जा रहा था । नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान 800-800 वर्ग फुट पर बने चार मकान तथा इतनी ही भूमि पर बनी चार प्लिंथ को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया । इसके अलावा कॉलोनाइजर के ऑफिस और कॉलोनी के प्रवेश द्वार को भी जमीनदोज कर दिया गया । श्री जायसवाल के मुताबिक ध्वस्त किये गये निर्माणों की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है । उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह, थाना प्रभारी माढ़ोताल, अधारताल व नगर निगम का दल उपस्थित था ।

Tags :

जरूरी खबरें