Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर,ऑपरेशन शिकंजा’’ शराब तस्करों के खिलाफ प्रहार, क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त महिला गिरफ्तार, 25 लीटर कच्ची शराब जप्त कच्ची शराब बनाने हेतु 15 कुप्पों में भरा हुआ लगभग 200 लीटर लाहन को किया गया नष्ट

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ शराब तस्करों के खिलाफ प्रहार, क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त महिला गिरफ्तार, 25 लीटर कच्ची शराब जप्त कच्ची शराब बनाने हेतु 15 कुप्पों में भरा हुआ लगभग 200 लीटर लाहन को किया गया नष्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग निर्देशन मे क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम द्वारा कूडन मोहल्ला में दबिश देते हुये अवैध शराब के कारोबार में लिप्त महिला को गिरफ्तार करते हुये 25 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 15 कुप्पों में भरा हुआ लगभग 200 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि दिनॉक 10-4-2023 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कूडन मोहल्ला में दबिश देते हुये अवैध शराब के कारोबार में लिप्त महिला को पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम श्रीमति सरिता कुचबंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी कूडन मोहल्ला बताया जिसके कब्जे से 25 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये 15 कुप्पे जिसमें कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 200 लीटर लाहन भरा हुआ था को नष्ट किया गया। आरोपी सरिता कुचबंधिया के विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त महिला को गिरफ्तार कर लाहन नष्ट करने में उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले, प्रधान आरक्षक राधेश्याम बघेल तथा उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह , ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक रंजीत यादव, मुकेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें