Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,ओएलएक्स पर सामान खरीदने का सौदा कर वाट्सअप पर क्यू आर कोड भेजकर कुछ पैसे ट्रांसफर करने का कहते हुये धोखाधडी कर एकाउंट से 1 लाख 96 हजार 474 रूपये की राशि टांसफर करने वाले आरोपी का साथी भरतपुर राजस्थान से पकड़ा गया

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
*ओएलएक्स पर सामान खरीदने का सौदा कर वाट्सअप पर क्यू आर कोड भेजकर कुछ पैसे ट्रांसफर करने का कहते हुये धोखाधडी कर एकाउंट से 1 लाख 96 हजार 474 रूपये की राशि टांसफर करने वाले आरोपी का साथी भरतपुर राजस्थान से पकड़ा गया*   *घटना का विवरण:-* थाना ओमती मे दिनांक 21-8-2022 को कु. याशिका जोशी उम्र 26 वर्ष निवासी नेपियर टाऊन नवीन विद्या भवन थाना ओमती ने लिखित शिकायत की कि वह स्कूल टीचर है नदंनी चित्राणी जो शांति नगर में रहती है उनको 2 साल से जानती है एवं गूगल पे उनके पास नहीं होने के कारण कभी कभी उनका पैसा उसके अकाउन्ट में आ जाता था और वह उनको कैेस पे कर देती थी। दिनांक 20-08-22 को दोपहर 12-30 बजे नंदनी चित्राणी ने उसे फोन करके कहा कि वह अपनी वाशिंग मशीन ओएलएक्स पर बेच रही है, सामने वाला व्यक्ति अगर पैसा भेजता है, तो आप मुझे बताकर पैसा ले लीजियेगा। दोपहर लगभग 2 बजे मोबाईल पर व्हाएसएप पर मेसेज आने लगे जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने क्यू आर व्हाटसएप किया तथा एक अन्य नम्बर से भी कॉल किया एवं एक लिंक इींतंजचम 09908668439/ लमेीइंदा सजक भी वॉट्सअप किया एवं कुछ पैसे ट्रांसफर करवाये वापस पैसे ट्रंासफर करने को कहा एवं अज्ञात व्यक्ति ने उक्त दोनो नम्बरांे से उसे क्यूआर कोड पर लिंक भेजकर धोखाधड़ी करके उसके खाते से 1 लाख 96 हजार 476 रूपये निकाल लिये शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान विवेचना के ग्राम सहसन जिला भरतपुर राजस्थान के पंजाब नेशनल बैंक में राशि का ट्रांसफर होना पाये जाने पर थाना ओमती में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेश सिंह, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, सायबर सेल के आरक्षक कृष्णचंद्र तिवारी, की एक टीम रवाना की गयी, वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जिला भरतपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से घटित हुई घटना के सम्बंध में चर्चा कर अवगत कराया, स्थानीय पुलिस की मदद से टीम के द्वारा बैंक में पतासाजी की गयी तो जिस एकाउंट में राशि ट्रांसफर हुई थी वह एकाउंट ग्राम सहसन निवासी वाजिद खान का होना पाया गया, साथ ही यह भी जानकारी लगी कि वाजिद खान के द्वारा 50 हजार रूपये की राशि ग्राम सहसन निवासी जावेद के नाम पर पीएनबी बेैंक सहसन में ट्रांसफर की गयी है। टीम के द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से जावेद पिता फजलू खान उम्र 24 वर्ष निवासी सहसन जिला भरतपुर राजस्थान को पकड़ा गया, वाजिद घर पर नहीं मिला, जावेद खान को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पूछताछ हेुत दिनॉक 19-10-2022 के लिये पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। फरार जावेद की तलाश जारी है।   *तरीका वारदात-* फर्जी सिम व चोरी के मोबाईलों से ओएलएक्स साइट पर किसी भी सामग्री का सस्ते दामों पर बेचने-खरीदने का विज्ञापन डालते है कस्टमर का मैसेज आने पर सामग्री की कीमत के लिए व्हाटसप चैट करते है चैट में फर्जी बिल आदि भेजकर तथा विश्वास में लेकर राशि फोन पे, पेटी एम, गूगल पे आदि द्वारा अपने फर्जी खातों में डलवाते है उसके बाद फोन को बंद कर देते है और सिम बदल लेते है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल श्रीवास्तव, निरीक्षक सायबर सेल शबाना परवेज, थाना ओमती के सहायक उप निरीक्षक नरेश सिंह, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, सायबर सेल के आरक्षक कृष्णचंद्र तिवारी,, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, आरक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी, सौरभ शुक्ला, अभिदीप भट्टाचार्या, अरविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें