Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: जबलपुर,थाना अधारताल अंतर्गत पत्नि का गला घोट कार एवं मुंह दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति चंद घंटों में पकड़ा गया

Aditi News Team

Thu, Apr 27, 2023
थाना अधारताल अंतर्गत पत्नि का गला घोट कार एवं मुंह दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति चंद घंटों में पकड़ा गया थाना अधाराताल में दिनंाक 26-4-23 को करोंदा नाला ऋषिनगर अधारताल में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर पहुचंी पुलिस को अनिकेत गोटिया उम्र 17 वर्ष निवासी करोंदा नाला ऋषिनगर अधारताल ने बताया कि वह वीरेन्द्र यादव की डेयरी में काम करता है दिनंाक 25-4-23 की वह डेयरी में काम करने नहीं गया था घर पर ही था उसकी मां हीरा बाई गोटिया घर पर ही रहती हैं तथा पिता लक्ष्मण उर्फ लल्ला गोटिया बेलदारी का काम करते हैं दिनंाक 25-4-23 को उसके पिता दिन में काम करने नहीं गये घर पर ही थे सुवह लगभग 10 बजे उसके माता पिता दोनों घर में बैठकर शराब पी लिये थे तथा मां हीराबाई शराब के नशे में होने के कारण घर का खाना नहीं बनायी इसी बीच दोपहर लगभग 2 बजे पिता लक्ष्मण उर्फ लल्ला गोटियाा मां से और शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगे तो मां ने पैसा देने से मना किया इसी बात पर नाराज होकर पिता ने मां हीराबाई का गला एवं मुंह पकड़कर दबाने लगे और बाल पकड़कर जमीन पर पटककर घसीटने लगे, हाथ मुक्कों से मारपीट की उसके पिता द्वारा मां का गला एवं मुंह दबा देने से मां के मंुह से आवाज नहीं निकल रही थी वह बीचबचाव करने गया तो उसके पिता ने गाल में उसे एक थप्पड़ मारा तो वह रोने लगा मां शांत होकर जमीन में लगे बिस्तर में वहीं पड़ी रह गयी, उसने पड़ौस में रहने वाली सीता फुआ को शाम लगभग 4 बजे बताया, सीता फुआ ने आकर देखा एवं बतायी कि तुम्हारी मां खत्म हो गयीं है। मां के शरीर पर चीटी लग गयी हैं उसके पिता लक्ष्मण उर्फ लल्ला गोटिया ने उसके सामने उसकी मां हीराबाई का गला एवं मुंह दबाकर जमीन पर पटक कर घसीटकर हाथ मुक्कों से मारकर हत्या कर दी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपेार्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी ं की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम ने सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी लक्ष्मण उर्फ लल्ला गोटिया उम्र 44 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया। *उल्लेखनीय भूमिका:-* पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक भरत बागरी, सहायक उप निरीक्षक नरोत्तम कौरव, रामसनेह शर्मा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र रावत, आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें