Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: जबलपुर,थाना बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब के तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 44 पाव अंग्रेजी, तथा 250 पाव देशी शराब जप्त

Aditi News Team

Mon, Apr 10, 2023
थाना बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब के तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 44 पाव अंग्रेजी, तथा 250 पाव देशी शराब जप्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर के मार्ग दर्शन मंे बरगी की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को 44 पाव अंग्रेजी, तथा 250 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी बरगी श्री लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि दिनांक 8-4-23 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बहोरीपार का प्रकाश काछी अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब बेचने हेतु अवैध रूप से रखे है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम बहोरीपार में प्रकाश काछी की बाड़ी में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया , जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश काछी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम बहोरीपार बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर 6 कार्टूनों में से 5 कार्टून में 250 पाव देशी शराब एवं 1 कार्टून में 44 पाव अंग्रेजी शराब बाम्बे रम के रखे मिले, आरोपी से उपरोक्त देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी प्रकाश काछी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक आर.के.पाण्डे आरक्षक विशाल, संजू जंघेला, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें