Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 43 नशीले इंजैक्शन जप्त  

Aditi News Team

Sun, Oct 30, 2022
नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 43 नशीले इंजैक्शन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम पी प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 43 नग नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि दिनंाक 28-10-22 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बापूनगर टूटी दीवाल के पास बाबू उर्फ दीपक सोनकर अपने पास नशे के इंजेक्शन रखकर नशा करने वालों को 200-200 रूपये में सेट बनाकर बेच रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां दीपक उर्फ बाबू सोनकर खडा मिला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी जो अपने शर्ट के अंदर एक काले रंग की प्लास्टिक की पन्नी में फैनेरमाईन मैलेट, इंजेक्शन एविल 10 एम एल के 24 नग, फैनेरमाईन मेलेट इंजेक्शन पेकाविल 10 एम एल के 5 नग तथा ब्यूप्रोफाईन इंजेक्शन आई लीजेसिक 2 एमएल के 14 इंजेक्शन रखे मिले। उक्त इंजेक्शन के संबंध मे पूछताछ पर नशा करने वालों को 300 रूपये में एक सेट जिसमें 1 एविल, 1 लीजेसिक इंजेक्शन होता है विक्रय करना बताया। आरोपी से उक्त इंजेक्शन जप्त करते हुुये आरोपी दीपक उर्फ बाबू सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी बापूनगर के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट , 18(सी) औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा 328 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *उल्लेखनीय भूमिका-* नशीले इंजैक्शन के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, आरक्षक साकेत तिवारी , मनीष, भोजराज की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें