Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर,बरगी में अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त

Aditi News Team

Wed, Jan 11, 2023
अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी को 500 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी तिलवारा श्री लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि दिनंाक 9-1-23 की रात सगड़ा चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान मेडिकल तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 49 सी 7509 आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया तो कार का चालक भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ठूठा थाना शहपुरा बताया, कार को चैक करने पर बीच वाली सीट पर 10 कार्टून बाक्स खाकी रंग के रखे मिले जिन्हें चैक करने पर कुल 500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये की होना पायी गयी आरोपी अभिषेक सिंह के कब्जे से 500 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मारूती स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 49 सी 7509 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई के संबंध में पूछताछ जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपीे को अवैध शराब का परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, राजेन्द्र गौतम, आरक्षक दुर्गेश, यशवंत, दारासिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें