Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: जबलपुर,माफिया के विरुद्ध प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की कार्यवाही,दूसरे की भूमि पर कब्जा कर माफिया द्वारा बनाये जा रहे एक करोड़ के अवैध निर्माण ध्वस्त

Aditi News Team

Tue, Mar 30, 2021

जबलपुर। माफिया विरोधी अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आज मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने बड़ी कार्यवाही कर आधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम गुर्दा में भू-माफिया और ईनामी अपराधी कज्जू कदीर द्वारा दूसरे की भूमि पर अवैध रूप से बनाये जा रहे करीब एक करोड़ रुपये की लागत के निर्माणाधीन छह मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। ईनामी अपराधी कज्जू फरार है, पुलिस इसे गिरफ्तार करने प्रयासरत हैं।
   नायब तहसीलदार आधारताल सन्दीप जायसवाल के अनुसार आधारताल तहसील के ग्राम गुर्दा के खसरा नम्बर 121/4 की करीब 5 हजार वर्गफुट भूमि पर अतिक्रमण कर माफिया कज्जू कदीर द्वारा बेचने के लिये 5-6 मकान बनाये जा रहे थे। जबकि यह भूमि मुन्नालाल रजक की निजी भूमि थी। अपनी भूमि पर कज्जू कदीर द्वारा किये गये अवैध कब्जे की शिकायत मुन्नालाल रजक ने प्रशासन से की थी तथा इसे मुक्त कराने के साथ-साथ उस पर बनाये जा रहे मकानों को हटाने के लिये आवेदन दिया था।
   नायब तहसीलदार आधारताल में मुताबिक कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर भू-माफिया और इनामी अपराधी कज्जू कदीर के इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही एसडीएम अधारताल ऋषभ जैन की अगुवाई की गई, मौके पर सीएसपी अशोक तिवारी, तहसीलदार अधारताल राजेश सिंह, नगर निगम अतिक्रमण दल, पुलिस बल उपस्थित।

Tags :

जरूरी खबरें