Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: जबलपुर,मारपीट में घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, प्रकरण का 1 आरोपी जेल में निरूद्ध , फरार दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी

Aditi News Team

Wed, Oct 19, 2022
मारपीट में घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, प्रकरण का 1 आरोपी जेल में निरूद्ध , फरार दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 6-8-22 की रात लगभग 2 बजे विकास गौतम उम्र 42 वर्ष निवासी ज्योतिनगर गढ़ा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि दिनांक 5-8-22 की रात लगभग 9-20 बजे उसका चचेरा भाई चिराग गौतम उम्र 23 वर्ष घर के बाहर खड़ा था , चिराग गौतम का गौरव झारिया तथा गौरव के भाई शिवम झारिया से पूर्व का विवाद चल रहा है उसी बात पर चिराग गौतम पर शिवम झारिया एवं गौरव झारिया ने चाकू से हमलाकर पेट, सीना, पीठ में चोटें पहॅुचा दी उसने तथा हर्षित नामदेव, अनमोल श्रीवास्तव ने बीच बचाव किया एवं चिराग गोतम केा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 324, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुये दौरान विवेचना के प्रकरण मे धारा 326 भादवि का इजाफा करते हुये आरोपी शिवम उर्फ शुभम झारिया उम्र 26 वर्ष निवासी छोटे बजरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया। वहीं दौरान उपचार के आज दिनॉक 19-10-2022 को प्रातः चिराग गौतम की मृत्यु हो गयी, पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर प्रकरण में धारा 302 भादवि इजाफा किया जा रहा है। शिवम उर्फ शुभम झारिया वर्तमान में जेल में है, आरोपी गौरव झारिया घटना दिनॉक से ही फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें