Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर,लॉर्डगंज पुलिस की कार्यवाही, नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 225 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

Aditi News Team

Sun, Feb 12, 2023
*लॉर्डगंज पुलिस की कार्यवाही, नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 225 नग नशीले इंजैक्शन जप्त* *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खांडेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 2 आरोपियों को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना लार्डगंज विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भूलन बस्ती में 2 लड़के नशीले इंजेक्शन बेच रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई भूलन मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये के 2 लड़के पुलिस के देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः आशीष यादव उम्र 28 वर्ष निवासी पटैल नगर कोतवाली जिला शहडोल एवं मोहित यादव उम्र 24 वर्ष निवासी शिवम कालोनी सुहागपुर जिला शहडोल बताये। जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये संदेही आशीष यादव के कब्जे में रखे लाल रंग के बैग की तलाशी लेने पर 16 स्ट्रीप नशीले इंजेक्शन प्रत्येक स्ट्रीप में कुल 80 नग प्रोमैथोज्वाईन हाइड्रो क्लोराईड इंजेक्शन रखे मिले एवं मोहित यादव के पास रखे काले रंग की पालीथीन में 70 नग फेरामाईन मेलियट एवं 75 नग ब्यूपेयरोनार्फिन इंजेक्शन रखे मिले दोनों आरोपियों से कुल 225 नग नशीले इंजेक्शन जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त नशीले इंजेक्शन कहां से एवं किससे प्राप्त किये गये के संबंध में पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनी भूमिका-* आरोपियों को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक अनुराग, रूपेश, देवेंद्र एंव सैनिक सौरभ शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें