Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: जबलपुर,सटोरिये एवं अवैध रूप से शराब बेच रहे 2 आरोपियों कें कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 9200 रूपये तथा 74 पाव देशी शराब जप्त, दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sat, Feb 25, 2023
क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,सटोरिये एवं अवैध रूप से शराब बेच रहे 2 आरोपियों कें कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 9200 रूपये तथा 74 पाव देशी शराब जप्त, दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में   थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 24-2-23 को क्राईम बांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी खिरिया में पान ठेले के पास 1 व्यक्ति सट्टा लिख रहा है एवं एक व्यक्ति शराब के पाव बेच रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये सट्टा लिख रहे जग्गू जैन उम्र 50 वर्ष, प्लास्टिक के सदेफ रंग के थैले मे शराब के पाव रखकर बेच रहे अखिल यादव उम्र 32 वर्ष दोनो निवासी खजरी खिरिया बाईपास को पकडा गया, जग्गू जैन के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 8200 रूपये तथा मोबाईल एवं अखिल यादव के कब्जे से 74 पाव देशी शराब कीमती लगभग 4 हजार रूपये की तथा बिक्री के नगद 1 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध प्रथक-प्रथक सट्टा एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरिये एवं अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच कें सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, बालगोविंद शर्मा, प्रभात सिंह, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी एवं थाना माढेताल के उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, प्रधान आरक्षक लवकेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें