Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर,सायबर सेल एवं क्राईम ब्रांच तथा थाना गोहलपुर एवं गोराबजार पुलिस की कार्यवाही,एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रूपयों आहरण करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Feb 17, 2023
सायबर सेल एवं क्राईम ब्रांच तथा थाना गोहलपुर एवं गोराबजार पुलिस की कार्यवाही,एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रूपयों आहरण करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार विभिन्न बैंकों के 63 नग एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त सुजुकी रिट्ज कार जप्त अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गई - थाना गोहलपुर कें अपराध क्रमांक 43/2023 धारा 420 भा.द.वि. एवं थाना गोराबाजार के 48/2023 धारा 420 भा.द.वि. *नाम पता गिरफ्तार आरोपी-* 1. सचिन सिंह ठाकुर पिता जगपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड 2. कल्याण सिंह कश्यप् पिता गसवीर सिंह कश्यप् उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुनियाखेड़ा जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश 3. अर्जुन चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 27 वर्ष सदरबजार जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश 4. शिव ठाकुर उर्फ शिवा पिता राजेश ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी पठारी जिला हरिद्वार उत्तराखंड   *जप्ती-* विभिन्न बैंको के 63 नग एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक यूपी 07 एपी 0719 सुजुकी रिट्ज कार ।   *घटना क्रमांक 1-* थाना गोहलपुर में सुखदेव प्रसाद जयसवाल पिता स्व0 भजनलाल जयसवाल ने रिपोर्ट्र दर्ज करायी थी कि दिनॉक 18 /01/2023 को मालगुजार परिसर वंदना नगर के एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलने गया था जहा पर अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम की अदला-बदली कर उसके एटीएम का उपयोग कर 3 लाख 93 हजार 405 रुपयो का आहरण किया गया है। रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर कें अपराध क्रमांक 43/2023 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।   *घटना क्रमांक 2* - थाना गोराबाजार में मनोज कुमार श्रीवास पिता जगदीश श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनॉक 18/01/2023 को बिलेहरी के एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलने गया था जहा पर अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर उसके एटीएम का उपयोग कर 62 हजार रुपयों का आहरण किया है। रिपोर्ट पर थाना गोराबाजार के 48/2023 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा सायबर सेल एवं क्राईम ब्रांच को एटीएम एक्सचेंज, एटीएम क्लोनिंग एवं सायबर अपराधों की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरोपियों की पतासाजी करते हुए फ्रॅाड/ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी एवं राशी, की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया ।   आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री संजय अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्री शशांक (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे सायबर सेल, क्राईम ब्रांच तथा थाना गोहलपुर एवं गोराबजार पुलिस की टीम गठित कर लगायी गयी।   गठित टीम द्वारा बैंक फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन की पतासाजी करते हुए अंतर्राज्जीय गिरोह के 4 आरोपी क्रमशः 1-सचिन सिंह ठाकुर पिता जगपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड, 2-कल्याण सिंह कश्यप् पिता गसवीर सिंह कश्यप् उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुनियाखेड़ा जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश, 3-अर्जुन चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 27 वर्ष सदरबजार जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश, 4-शिव ठाकुर उर्फ शिवा पिता राजेश ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी पठारी जिला हरिद्वार उत्तराखंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी चारों आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर विभिन्न बैंको के बैंको के 63 नग एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक यूपी 07 एपी 0719 सुजुकी रिट्ज कार जप्त करते हुये चारों आरोपियें को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये और भी प्रकरणों में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड मे लिया जा रहा है। प्रारम्भिक पूछताछ पर मण्डला जिले में 2 घंटनायें कारित करना स्वीकार करते हुये बताये कि यूट्यूब में देखकर तरीका वारदात सीखा है। उल्लेखनीय है कि पकडे गये चारों आरोपियों के द्वारा देश के अन्य राज्यों में भी ए.टी.एम. कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की कई घटनायें की गयी है।   *तरीका वारदात :-* एटीएम में पैसे निकालने व मदद करने के नाम पर बातों में लगाकर एटीएम पिन देख लेते थे व मौका पाकर एटीएम कार्ड बदलकर नजदीक के ही एटीएम मशीन से पैसे निकाल कर व शापिंग कर धोखाधड़ी करते थे।   *उल्लेखनीय भूमिका-* एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के खाते से रूपये निकालकर धोखाधडी करने वाले शातिर आरोपियो को गिरफ्तार करते हुये घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी, थाना प्रभारी गोराबाजार श्री विजय परस्ते, सायबर सेल निरीक्षक सुश्री शबाना परवेज थाना गोहलपुर के उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सरनाम सिह, सउनि विनोद सुरकेल, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, आरक्षक कृष्णचंद्र तिवारी, अरविंद सूर्यवंशी, अभिदीप भट्टाचार्य, जितेन्द्र राऊत, मनोज चौधरी, सौरभ शुक्ला, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिह, आरक्षक मुकुल गौतम , मोहित उपाध्याय थाना गोहलपुर के आरक्षक आलोक यादव, नीरज, नितेश, थाना गोराबाजार के आरक्षक धर्मेद्र सिह पुलिस लाईन के आरक्षक गौरव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें