Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: जबलपुर, कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश, कच्ची शराब बनाने हेतु 16 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 3200 लीटर लाहन एवं 2 भट्टियों को किया गया नष्ट

Aditi News Team

Tue, Mar 7, 2023
थाना खमरिया अंतर्गत गधेरी एवं भोलक घाट के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश, कच्ची शराब बनाने हेतु 16 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 3200 लीटर लाहन एवं 2 भट्टियों को किया गया नष्ट   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी/उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्ग निर्देशन मे थाना खमरिया की टीम द्वारा गधेरी के भोलक घाट एवं पारसपानी के जंगल में दबिश देते हुये 16 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 3200 लीटर लाहन एवं 2 भट्टियॉ नष्ट नष्ट की गयी है। थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनॉक 7-3-2023 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से गधेरी एवं भोलक घाट के जंगल में दबिश दी गयी, जंगल मे तलाश करते हुये झाडियों के बीच में छिपाकर एवं गडाकर रखे हुये 16 प्लास्टिक के ड्रम जिसमें कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 3200 लीटर लाहन जिससे लगभग 1000 लीटर शराब बनायी जाती , तैयार किया था को नष्ट करते हुये 2 भट्टियों को भी नष्ट किया गया, कच्ची शराब उतारने की तैयारी करने वाले जंगल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये, भागने वालों की तलाश पतासाजी की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, संजय राय आरक्षक तिलक, आकाश, अजय, शिवा, गौरव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें