Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर पुलिस की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Dec 24, 2022
जबलपुर पुलिस की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही थाना हनुमानताल का निगरानी बदमाश कल्लू उर्फ हिमांशू कोरी जिसके विरूद्ध 32 अपराध पंजीबद्ध है, के द्वारा थाना हनुमानताल अंतर्गत भानतलैया सती चौक में 150 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपये है पर कब्जा कर 1 लाख रूपये की लागत से एक कमरे का निमार्ण कराया गया था, को जमींदोज कराया गया https://youtu.be/WPmZRM-x12o मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया, राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।   आज दिनांक 24-12-22 को पुलिस *अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल का निगरानी बदमाश कल्लू उर्फ हिमांशू कोरी पिता गौरी शंकर कोरी उम्र 38 वर्ष निवासी भानतलैया सतीचौक जिसके विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, सहित अवैध वसूली, चोरी, जुआ एक्ट आदि के 32 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसके द्वारा भानतलैया मे सती चौक के पास लगभग 150 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपये है, पर कब्जा कर लगभग 1 लाख रूपये की लागत से 1 कमरे का निर्माण कर कमरे से अवैध गतिविधियॉ संचालित कर रहा था को आज नगर निगम के सहयोग से जमीदोंज कर दिया गया।   विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी थाने के बल के साथ एवं नगर निगम जोन प्रभारी श्री महेन्द्र पाल उईके तथा अतिक्रमण दस्ता कें श्री एहसान खान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें