Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध मादक पदार्थ एवं शराब आदि के कारोबार में लिप्त 1107 आरोपियों को पकड़ा

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश निर्देशों के परिपालन में दिनॉक 8-10-2022 से दिनॉक 31-10-2022 तक जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध मादक पदार्थ एवं शराब आदि के कारोबार में लिप्त 1107 आरोपियों को पकड़ा गया पकडे गये आरोपियों से 26 किलो 620 ग्राम गांजा, 5400 लीटर अंग्रेजी/देशी एवं कच्ची शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन एवं 03 दुपहिया वाहन किये गये जप्त अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देते हुये शराब बनाने हेतु तैयार किया हुआ लगभग 25 हजार 275 लीटर लाहन एवं भट्टियों को किया गया नष्ट 07 आरोपियों से 1319 नशीले इंजैक्शन एवं नगद 11 हजार 200 रूपये तथा 03 दुपहिया वाहन किये गये जप्त शराब पीेकर वाहन चालने वाले 151 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 185 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुये वाहनों को किया गया जप्त मान्नीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनॉक 8-10-22 को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी जिलों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये मुख्य रूप से अवैध शराब बेचने वालों, भंडारण, परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल-कॉलेज़ों के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करने तथा नशे में संलिप्त गिरोह को ’क्रश’ करने के निर्देश दिए गये हैं।   मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में दिनॉक 8-10-22 से दिनॉक 31-10-2022 तक शहर एवं देहात थाना प्रभारियों के द्वारा नशे के कारोबारियों पर दबिश देते हुये अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 1107 आरोपियों को गिरफ्तार कर पकडे गये आरोपियों से 26 किलो 620 ग्राम गांजा, 5400 लीटर अंग्रेजी/देशी एवं कच्ची शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर एवं बलेनो कार एवं दो एक्टिवा, एक एक्सेस वाहन जप्त करते हुये अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देते हुये शराब बनाने हेतु तैयार किया हुआ लगभग 25 हजार 275 लीटर लाहन एवं भट्टियों को नष्ट किया गया।   इसी प्रकार नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 7 आरोपियों से 1319 नशीले इंजैक्शन एवं नगद 11 हजार 200 रूपये, 3 दुपहिया वाहन जप्त किये गये, साथ ही 2 कैफे में दबिश देकर हुक्का, तम्बाकू फलेवर आदि जप्त करते हुये कैफे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।   इसी प्रकार शराब पीेकर वाहन चालने वाले 151 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 185 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुये वाहनों को जप्त किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से मादक पदार्थ का नशा करने वाले तथा शराब पीने/पिलाने वाले 807 स्थानोें पर अचानक दबिश देते हुये 416 व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनजागरूता हेतु बैनर पोस्टर लगाये एवं पम्पलेट्स बांटे गये तथा सार्वजनिक स्थान, स्कूल कालेज, कालोनी, मोहल्ला, देहात क्षेत्र में गॉवों में जनसंवाद कर नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुये नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें