Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: जबलपुर, मलहना घाट पर हिरन नदी से अवैध रूप से निकाली गई दो ट्रेक्टर रेत जप्त

Aditi News Team

Wed, Dec 16, 2020

जबलपुर। रेत के अवैध उत्खनन को रोकने आज तहसीलदार मझौली द्वारा ग्राम मलहना स्थित हिरन नदी के घाट का औचक निरीक्षण कर दो ट्रेक्टर रेत मय टैक्टर ट्राली के जप्त की गई।
    तहसीलदार मझौली श्यामनंदन चंदेले के अनुसार निरीक्षण के दौरान पूछताछ करने पर बताया गया कि पौंडा राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत ग्राम मलहना स्थित हिरन नदी के घाट से सिहोरा के किसी टूटू पांडे द्वारा रेत निकाली जा रही थी। उन्होंने बताया कि रेत से भरे जप्त किये गये ट्रेक्टर में एक ग्राम मलहना के ही राजेन्द्र पटैल का। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेक्टर को गोसलपुर पुलिस थाना के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें