Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: जबलपुर में कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव के अवैध कब्जे से मुक्त कराई शासकीय भूमि

Aditi News Team

Mon, May 23, 2022
जबलपुर जिले में भू- माफिया एवं आपराधिक तत्वों द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन और पुलिस ने पनागर तहसील के ग्राम छत्तरपुर निवासी नामजद अपराधी एवं भू-माफिया मुन्ना यादव पिता स्व.शंकरलाल यादव के अवैध कब्जे से साढ़े सोलह एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रूपये बताई गई है। मुन्ना यादव द्वारा इस भूमि पर खेती करवाई जा रही थी तथा सात ईंट भट्टे भी संचालित किये जा रहे थे। सातों ईंट भट्टों, जिनमें करीब छह लाख ईंटें थी, को जप्त कर लिया गया है।

मुन्ना यादव द्वारा ग्राम छत्तरपुर में शासकीय आबादी की करीब 500 वर्गफुट भूमि पर दुकान का निर्माण कर किराये पर संचालित की जा रही दुकान को भी ध्वस्त किया गया। जिस भूखण्ड पर यह दुकान संचालित की जा रही थी, उसकी कीमत 50 लाख रूपये है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग की करीब 16 सौ वर्गफुट भूमि पर मुन्ना यादव द्वारा अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस भूमि की कीमत भी लगभग 50 लाख रूपये है।

Tags :

जरूरी खबरें