Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना सुआतला क्षेत्र के एक आदतन अपराधी के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

Aditi News Team

Thu, Apr 20, 2023
माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही, जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना सुआतला क्षेत्र के एक आदतन अपराधी के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल। माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराने हेतु एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराने के उद्देश्य से विभिन्न तरह के स्थायी/फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धर-पकड के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है। *जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर एक आरोपी को भेजा गया जेल :-* आपराधिक कृत्यों पर अंकुश नही लगने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने की आशंका होने से आदतन शातिर अपराधियों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु थाना सुआतला क्षेत्र के आदतन अपराधी बिष्णू अग्रवाल पिता हरिचरण अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम सरसला के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु जिला दण्डाधिकारी की ओर प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था जिस पर दिनांक 31.12.2022 को जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) के अंतर्गत आदतन शातिर अपराधी को एक वर्ष के जिला बदर किया गया है। आदतन अपराधी विष्णू अग्रवाल दिनांक 20.04.2023 को जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर गोपाल घाट, बरमान में घूमते पाये जाने पर आदतन अपराधी के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 की कार्यवाही की कार्यवाही कर चौकी बरमान थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 188/2023 पंजीवद्ध कर उसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया है। आदतन अपराधी बिष्णू अग्रवाल पिता हरिचरण अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम सरसला के विरूद्ध विभिन्न धाराओं 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। *आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* जिला बदर का उल्लंघन करनें वाले आरोपी की गिरफ्तारी में उनि संजय सूर्यवंशी, उनि विजय सेन, सउनि सतरलाल सरयाम, प्रधान आरक्षक सचिन तिवारी, आरक्षक शुभम कौशिक, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक शिवकुमार नोरिया आरक्षक महेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें