Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नरसिंहपुर,ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Aditi News Team

Wed, Mar 29, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान। यातायात पुलिस द्वारा एक बिना परमिट ओवरलोड ट्रक जो अपनी भार छमता से 11 टन अधिक था। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹52000 का अर्थदंड दिया गया। उल्लेखनीय है कि नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा जिसमें 20 टन शक्कर भरी हुई थी। जो अपनी भार छमता से 11 टन अधिक थी। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹52000 का अर्थदंड दिया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक 498 लक्ष्मण सिंह जाट आरक्षक 47 सत्येंद्र राजपूत , राजेंद्र, राजेश एवं चालक पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें