Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: नरसिंहपुर,ठेमी पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर, जप्त की 1 लाख 30 हजार की 13 ग्राम अवैध स्मैक

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

नरसिंहपुर। थाना ठेमी अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम धमना, शमशान के पास एक व्यक्ति आने वाला है जो अपने पास अवैध स्मैक रखे हुए है जिस किसी ग्राहक को बेचने की फिराक में है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना ठेमी पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान घेरावंदी की गयी घेराबंदी के दौरान बतायी गयी हुलिया वाला व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की हिकमत अमली के साथ अपनी गिरफ्त में लिया गया एवं उससे पूछताछ की गयी पूछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम दलपत पिता गोरेलाल पटैल उम्र 45 साल निवासी ग्राम धमना बताया गया। आरोपी दलपत पटैल की तलाशी लेने पर उसके पेंट के जेब में रखी हुयी एक पुडिया मिली जिसमें अवैध स्मैक रखी हुई थी।
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-
आरोपी दलपत पटैल पिता गोरेलाल पटैल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम धमना के कब्जे 13 ग्राम अवैध स्मैक जप्त होने पर उसके विरूद्ध थाना ठेमी में धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
थाना ठेमी अंतर्गत अवैध स्मैक के व्यापार करने वाले आरोपी दलपत पटैल को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ठेमी एस एल झारिया, उनि ओ एस मरावी, उनि सरोज रामसखा, आरक्षक रोहित चंपुरिया, चंद्रप्रताप पटैल, लक्ष्मण, शुभम शर्मा, मलि आरक्षक देवयानी राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें