Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर,थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध रूप से गांजे का व्यापार करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 2 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त।

Aditi News Team

Tue, Mar 14, 2023
जिले में ‘‘अवैध मादक पदार्थ के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु’’ पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही। थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध रूप से गांजे का व्यापार करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 2 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त। https://youtu.be/nzcdJEFJ5uE *उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु* अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्रीमति राजेश्वरी कौरव, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, तेन्दूखेडा, श्रीमति सचि पाठक के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। *आरोपी कर रहे थे चोरी छिपे अवैध गांजे का व्यापार, घेराबंदी कर लिया गया गिरफ्त में :-* थाना कोतवाली अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की मनीष शर्मा निवासी ग्राम कठोतिया एवं खेत सिंह लोधी निवासी कन्हारपानी क्षेत्र में आकर अवैध रूप से गांजे का व्यापार कर है। सूचना प्राप्त होती है थाना कोतवाली पुलिस की टीम का गठन किया जाकर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निदेर्शित किया गया था। गठित की गयी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी आरोपी मनीष शर्मा पिता संत कुमार शर्मा उम्र 23 साल निवासी कठोतिया को खेरी नाका, हनुमान मंदिर के पास गिरफ्त में लिया गया जिसके कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा कीमती करीबन 20000/-रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। इसी प्रकार आरोपी खेत सिंह लोधी पिता वीरनसिंह लोधी उम्र 62 साल निवासी कनाहपानी थाना मंगवानी नरसिंहपुर को कपूरी तिराहा पर घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया जिसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा कीमत करीबन 5000/- रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 168/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम जाकर कार्यवाही की गयी है। *आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-* गांजे के अवैध व्यापार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी गौरव चाटे, उपनिरीक्षक मनीष मरावी, उपनिरीक्षक विश्राम धुर्वे, प्रधान आरक्षक करण पटेल, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक रोहित चंम्पुरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें