Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: नरसिंहपुर,थाना ठेमी पुलिस को बडी सफलता, 10 लाख 50 हजार कीमत की 105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 03 आरोपी गिरफ्त में,

Aditi News Team

Mon, Dec 6, 2021


नरसिंहपुर। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर:-
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजस्थान से कुछ लोग अवैध स्मैक लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है। सूचना के आधार पर अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया।
जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि राजस्थान की ओर से आरोपी जीवनलाल पिता होतीलाल कहार निवासी गाडरवारा, विक्की उर्फ विकास पिता स्व. श्रीराम श्रीवास्तव निवासी गाडरवारा एवं आशीष पिता दुर्गा प्रसाद यादव निवासी गाडरवारा बडी मात्रा में अवैध लेकर आ रहे है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को सक्रीय कर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा नयागांव, तिन्दनी रोड पर घेराबंदी की परिणाम स्वरूप आरोपियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्त में लेने के उपरान्त उनकी तलाशी ली गयी जीवन कहार के कब्जे 70 ग्राम, आरोपी विक्की उर्फ विकास के कब्जे से 25 ग्राम एवं आरोपी आशीष के कब्जे से 10 ग्राम कुल 105 ग्राम अवैध स्मैक वरामद की गयी जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख 50 हजार रूपये है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि वे राजस्थान बॉर्डर पर आने जाने वाले ट्रक चालको से संपर्क कर अवैध स्मैक खरीदते है एवं उसे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाकर दोगने-तिगने दामों बेचा करते थे।
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी जीवनलाल पिता होतीलाल कहार निवासी गाडरवारा, विक्की उर्फ विकास पिता स्व. श्रीराम श्रीवास्तव निवासी गाडरवारा एवं आशीष पिता दुर्गा प्रसाद यादव निवासी गाडरवारा के विरूद्ध थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 580/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक ठेमी गौरव चाटे, उनि ऋष्रिाज रजक, प्रधान आरक्षक अवधेश पटैल, आरक्षक, चंद्रप्रताप पटैल, आरक्षक शिवदीप वधेल, आरक्षक सत्यम दुबे, आरक्षक रोहित चंपुरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें