Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही, जिले में ध्वनि प्रदूषण करने एवं तेजगति से वाहन चलाने वालों के काटे गए चालान,

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

नरसिंहपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर दिनांक 25.10.2021 से 10.11.2021 तक ध्वनि प्रदूषण करने एवं तेजगति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया था।अभियान के दौरान लेजर गन, इंफ्रारेड, जीपीएस और स्पीड कैप्चरिंग कैमरे से लैस इंटरसेप्टर वाहन का किया गया उपयोग। उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के माध्यम से साउण्ड लेगल मीटर, स्पीड लेजर गन, इंफ्रारेड, जीपीएस और स्पीड कैप्चरिंग कैमरे से लैस इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन एवं तेजगति से वाहन चलाने वाले चालको विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कु ल 161 वाहनों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए ₹121500/- एक लाख इक्कीस हजार पांच सौ रुपए समन शुल्क वसूला गया ।
उक्त अभियान के दौरान कार्यवाही करने में सूबेदार श्री पुष्पराज यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद उपाध्याय, आरक्षक पवन राज एवं चालक आरक्षक पुष्पराज का विशेष योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें