Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव की सक्रियता के चलते पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Nov 25, 2021

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में जब से पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने जिले की कमान संभाली है तभी से लेकर आज तक लगातार वे हर छोटे-बड़े क्राइम को गंभीरता से लेते हैं और उन क्राइम करने वालों को कतई नहीं छोड़ते हैं, और तब तक चैन की सांस नहीं लेते हैं जब तक वे उस आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे ना भेज दे। यह एक जिले के लिए गौरव की बात है कि नरसिहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव अपनी सक्रियता व कर्मठता एवं ईमानदारी के चलते एक जांबाज पुलिस ऑफिसर के रूप में जाने जा रहे हैं। जिसके चलते आज जिले में क्राइम का ग्राफ भी कम हो रहा है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को लेकर दहशत का माहौल बरकरार है । वहीं दूसरी तरफ थाना स्टेशन गंज के नवागत थाना प्रभारी ने जिस मुस्तैदी के साथ 24 घंटे के अंदर ललित श्रीवास्तव का अपहरण करने वाले सटोरिया एवं उसके गुर्गों को गिरफ्तार किया है उससे पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव का सीना शान से चौड़ा हो गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें