Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 46 आरोपियों के विरूद्ध कार्य वाही, 147 लीटर देशी, 07 लीटर अंग्रेजी एवं 31 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त एवं 02 देशी पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Apr 20, 2023
माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत विगत दिवस अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 46 आरोपियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, 147 लीटर देशी, 07 लीटर अंग्रेजी एवं 31 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त एवं 02 देशी पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.2023 से 20.04.2023 तक पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा के मार्गदर्शन में अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही की जावे। अभियान के तहत अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराने हेतु एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराने के उद्देश्य से विगत दिवस जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन चलाया गया था। आपरेशन का उद्देश्य दौरान विभिन्न तरह के स्थायी/फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धर-पकड के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है। *थाना गाडरवारा अंतर्गत 02 देशी पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है :-* दिनांक 19/04/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ओवरब्रिज के पास चीचली बाईपास रोड गाडरवारा में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अवैध रूप से पिस्टल (माउजर) विक्रय करने की गरज से खड़े है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ पर जिन्होने अपना नाम बुद्धू दांगी पिता छगन सिंह दांगी उम्र 35 वर्ष निवासी राजेंद्र बाबू वार्ड गाडरवारा एवं अजय खेमरे पिता चंद्रभान खेमरे उम्र 28 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला चीचली का होना बताया। संदेहीयों की समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर बुद्धू सिंह की कमर में खोचे एक पिस्टल मय मैग्जीन व उसके पेंट की जेब से 1 जिन्दा कारतूस तथा अजय खेमरे की कमर में खोचे एक पिस्टल बरामद किये गये। उक्त दोनों पिस्टल के लाईसेंस के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर दोनो आरोपीगण के कब्जे से पृथक-पृथक पिस्टल व कारतूस जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर दोनो आरोपीगण का समक्ष गवाहन विधिवत गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस रखे मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 367/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर जे.आर. प्राप्त की गई। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, वरिष्ठ आरक्षक संजय पाँडे, आरक्षक बालकिशन रघुवंशी, दिनेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही। *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 46 आरोपियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :-* विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.04.2023 को थाना कोतवाली द्वारा 4 आरोपियों से 7.380 लीटर देशी शराब, थाना स्टेशनगंज द्वारा 3 आरोपी से 3 लीटर कच्ची, 7.500 लीटर देशी शराब, थाना करेली 5 आरोपियों से 13.500 लीटर देशी शराब, थाना गाडरवारा 4 आरोपियों से 11.160 लीटर देशी शराब एवं 7 लीटर अंग्रेजी शराब, थाना सांईखेडा 2 आरोपियों से 13.340 लीटर देशी शराब, थाना चीचली 03 आरोपियों से 4 लीटर कच्ची शराब, 12.200 लीटर देशी शराब, थाना डोंगरगांव 2 आरोपियों से 10.440 लीटर देशी शराब थाना तेन्दूखेडा 5 आरोपियों से 10.980 लीटर देशी शराब, थाना सुआतला 2 आरोपियों से 27.360 देशी शराब, थाना पलोहा 2 आरोपियों से 6 लीटर देशी शराब, थाना गोटेगांव 9 आरोपियों से 10 लीटर कच्ची एवं 20.540 लीटर देशी शराब, थाना मुंगवानी 2 आरोपियों से 6.660 लीटर देशी शराब एवं थाना ठेमी 3 आरोपियों से 14 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है। *इस प्रकार जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में 46 आरोपियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा ताबडतोड कार्यवाही, 147 लीटर देशी, 07 लीटर अंग्रेजी एवं 31 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी है।*

Tags :

जरूरी खबरें