Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,4 आरोपियों से 64 पाव अंग्रेजी/देशी शराब जप्त,आरोपियों के विरूद्ध की गयी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

Aditi News Team

Sun, May 7, 2023
नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। 4 आरोपियों से 64 पाव अंग्रेजी/देशी शराब जप्त। आरोपियों के विरूद्ध की गयी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार द्वारा के निर्देश पर जिला अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध ’’आपरेशन प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। *जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत की गयी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही :-* उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जानकारियां एकत्रित कर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाएं के आधार पर विगत दिवस कार्यवाही की गयी :- ➡️थाना पलोहा अंतर्गत आरोपी देवीसिंह पिता बाबूलाल राठौर 56 साल नि0 कोठिया से 16 पाव अवैध देशी शराब एवं छोटेलाल पिता छिदामी ठाकुर 36 साल नि0 भैंसा से 14 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना गोटेगांव अंतर्गत आरोपी गोपाल पिता प्रीतम मेहरा 33 साल नि0 कुटरी से 14 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना गाडरवारा अंतर्गत आरोपी बबलू पिता विशाल कुशवाहा 22 साल नि0 कामती से 11 पाव अवैध देशी शराब एवं 9 पाव अंग्रेजी जप्त की गयी है। *इस प्रकार कुल 64 पाव अवैध अंग्रेजी /देशी शराब जप्त कर 4 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*

Tags :

जरूरी खबरें