Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नरसिंहपुर,1915 किलोग्राम महुआ लाहन, 56 पाव शराब व 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 9 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Oct 22, 2022
1915 किलोग्राम महुआ लाहन, 56 पाव शराब व 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 9 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त गाडरवारा व करेली के अंतर्गत कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा, राजेंद्र व हनुमान वार्ड करेली, ग्राम गांगई व जोहरिया में दबिश देकर 56 पाव देशी व विदेशी मदिरा, 1915 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख 3 हजार 940 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।  

Tags :

जरूरी खबरें