Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

: नरसिंहपुर,615 किलोग्राम महुआ लाहन, 17 लीटर हाथ भट्टी व 30 पाव शराब बरामद

Aditi News Team

Sat, Dec 11, 2021

अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त करेली के ग्राम सरसला में आकांछा ढाबा में 6 पाव देशी प्लेन, 4 पाव देशी मसाला और 4 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की और ग्राम बंधी की किराना दुकान में 16 पाव देशी प्लेन मदिरा इस तरह कुल 30 पाव शराब जब्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये।
   इसके बाद नरसिंहपुर वृत के स्टेशन गंज में दबिश देकर 615 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 34 हजार 980 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 8 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया।
   वृत नरसिंहपुर की परिसीमा में रोड साईड के ओम ढाबा, फौजी ढाबा, जयदादा महाराज ढाबा, कृपा ढाबा, मुकेश होटल आदि की सघन तलाशी ली गई।
   अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री संजीव जैन, आबकारी आरक्षक गोपाल राजपूत, नवल सिंह ठाकुर, दीपांश चौकसे, नगर सैनिक रियाज आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें