Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Oct 11, 2022
◾ नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही। ◾ चौकी चिल्फी द्वारा अवैध शराब परिवहन करते हुए 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट में की गई कार्यवाही। ◾ कुल 8.820 लीटर देशी शराब की गई जप्त। ◾ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही। जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में चौकी चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम पथर्रा रोड बोडतरा के पास घेराबंदी कर मोटर साईकल में अवैध देशी शराब परिवहन करते आरोपी परमेश्वर उर्फ छोटू के कब्जे से 6.3 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 28 के 9635 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार ग्राम खेकतरा में दबिश देकर आरोपी विजेन्द्र बंजारा के कब्जे से 2.520 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(1)ख आबकारी के एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा 01, थाना जरहागांव द्वारा 01, थाना लालपुर द्वारा 01, चौकी चिल्फी द्वारा 03 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें