Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: नाबालिग अपहृता को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

Aditi News Team

Tue, Oct 11, 2022
◾नाबालिग अपहृता को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता। ◾थाना पथरिया द्वारा 01 नाबालिग अपहृता को आरोपी विनय कुमार देवांगन के कब्जे से लोधीपारा, जयहिंद चौक रायपुर से किया बरामद। बहला-फुसलाकर किया था अपहरण। ◾थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 111/2022 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।   -------00-------- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 14.05.2022 को थाना पथरिया में उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 111/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान साईबर सेल के विश्लेषण एवं मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी विनय कुमार देवांगन का लोधीपारा, जय हिन्द चौक रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी विनय कुमार देवांगन के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार कौशिक, सउनि राजाराम साहू, आरक्षक 192 रवि डाहिरे, आरक्षक 416 अभिजीत सिंह, म.आरक्षक 287 उमेश तेता एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें