Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। प्राप्त सूचना के अनुसार के मुताबिक बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लीडर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के टारगेट पर थे और मूसेवाला के बारे में बिश्नोई गैंग पूरी जानकारी जुटा रही थी। सिद्धू पर पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी जब उनकी थार जीप पर 12 राउंड फायरिंग की गई। इस हैरान कर देने वाली घटना में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो साथी जख्मी हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला का नाम पंजाब के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार था और उनके गानों को फैन्स काफी पसंद करते थे। सिद्धू मूसेवाला के गई गानों ने सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश और विदेश तक में अपनी धमक दिखाई। एक दिन पहले शनिवार को पंजाब की मान सरकार ने मूसेवाला से वीआईपी सुरक्षा को वापस ले लिया था। गोली लगने के बाद मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मूसेवाला की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है,सोशल मीडिया पर जानी-मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें